गरियाबंद : छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले के सोनाबेड़ा अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ढेकुनपानी जंगल में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है।
जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक
जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए गए हैं। यह सभी सामग्री संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल के भीतर छिपाकर रखी गई थी।
सुरक्षा बलों ने समय रहते इन्हें जब्त कर संभावित खतरे को टाल दिया है।
ओडिशा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से जुड़ी सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई। नियमित सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को यह विस्फोटक सामग्री मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया।
नक्सली नेटवर्क की आशंका, सर्चिंग तेज
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामग्री नक्सली गतिविधियों या किसी छिपे हुए नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए ओडिशा पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान बढ़ा दिया है।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जवान लगातार जंगल के अंदर सर्चिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...