Google Analytics Meta Pixel AI बदलेगा टेक जगत का खेल, खुद फैसले लेकर करेगा काम - Ekhabri.com

AI बदलेगा टेक जगत का खेल, खुद फैसले लेकर करेगा काम

साल 2026 को लेकर टेक्नोलॉजी जगत में बड़े ही जोर-शोर से चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मामले में यह साल एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। जिस तरह से एआई तेजी से रोजमर्रा की जिंदगी, कामकाज और इंडस्ट्री का हिस्सा बनता जा रहा है, उससे साफ है कि आने वाला समय केवल तकनीकी बदलाव का नहीं, बल्कि सोच और काम करने के तरीके में बड़े बदलाव का होगा। अब तक लोग एआई से सवाल पूछते थे और वह जवाब देता था, लेकिन 2026 में ‘एजेंटिक एआई’ का दौर शुरू होने की उम्मीद है। ऐसा एआई जो खुद फैसले लेकर काम भी करेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप कहेंगे कि अगले हफ्ते की मुंबई ट्रिप प्लान करनी है तो एआई अपने आप होटल बुक करेगा, फ्लाइट के विकल्प देखेगा और आपके कैलेंडर के हिसाब से मीटिंग्स को री-शेड्यूल भी कर देगा। बिजनेस की दुनिया में भी ऐसे टास्क-स्पेसिफिक एआई एजेंट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ेगा, जो बिना इंसानी दखल के कई फैसले ले सकेंगे।

 

 

2026 तक ऑन-डिवाइस एआई का चलन बढ़ने की उम्मीद है। अभी ज्यादातर एआई मॉडल क्लाउड पर चलते हैं, लेकिन आने वाले समय में स्मार्टफोन और लैपटॉप इतने ताकतवर हो जाएंगे कि बड़े एआई मॉडल लोकल डिवाइस पर ही चल सकेंगे। इससे एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर का डेटा डिवाइस से बाहर नहीं जाएगा और बिना इंटरनेट के भी एआई तेजी से काम कर सकेगा। एआई अब केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा। 2026 में फिजिकल एआई और रोबोटिक्स का मेल देखने को मिलेगा। वेयरहाउस, फैक्ट्रियों और यहां तक कि घरों में भी स्मार्ट रोबोट्स दिखाई दे सकते हैं, जो इंसानों जैसी कुशलता से काम करेंगे। डिलीवरी ड्रोन और रोबोटिक टैक्सियों का इस्तेमाल बड़े शहरों में आम होने लगेगा। इतना ही नहीं, एआई मॉडल हिंदी, तमिल, बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं में कहीं ज्यादा सटीक और सहज हो जाएंगे। इससे भाषा की बाधाएं लगभग खत्म हो सकती हैं और टेक्नोलॉजी आम लोगों के करीब पहुंचेगी।

Read Also  नुपुर व कन्हैया के समर्थन में अभियान चलाएंगे हिंदू संगठन

 

 

बड़े और भारी एआई मॉडल्स की जगह कंपनियां छोटे और तेज स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स पर ज्यादा ध्यान देंगी। ये मॉडल्स कम संसाधनों में काम करेंगे, तेजी से जवाब देंगे और डेटा प्राइवेसी को भी बेहतर बनाएंगे। एआई से लैस स्मार्ट ग्लासेस भी 2026 में चर्चा में रहेंगे। ये चश्मे सामने खड़े व्यक्ति की पहचान याद दिलाने, या किसी विदेशी भाषा का रियल-टाइम अनुवाद करके कान में सुनाने जैसे काम कर सकेंगे। एआई केवल ईमेल लिखने या चैट करने तक सीमित नहीं रहेगा। वैज्ञानिक शोध, नई दवाओं की खोज और बीमारियों के इलाज में एआई अहम भूमिका निभाएगा। जिन कामों में पहले सालों लगते थे, वे अब हफ्तों या महीनों में पूरे हो सकेंगे। पर्सनलाइज्ड हेल्थ के क्षेत्र में भी एआई क्रांति ला सकता है, जहां स्मार्ट वॉच या रिंग से मिले डेटा के आधार पर बीमारी के लक्षण पहले ही पकड़ लिए जाएंगे।

 

 

 

एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर ‘गॉडफादर ऑफ एआई’ कहे जाने वाले ज्योफ्री हिंटन ने गंभीर चेतावनी दी है। उनके मुताबिक, एआई की तरक्की उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज है और 2026 तक कई सेक्टर्स में नौकरियों पर सीधा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एआई पहले ही कॉल सेंटर जैसी नौकरियों में इंसानों की जगह लेने लगा है और आगे चलकर यह लंबे सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स भी खुद संभाल सकता है। हिंटन ने इस एआई क्रांति की तुलना औद्योगिक क्रांति से की, लेकिन फर्क यह है कि इस बार खतरा शारीरिक मेहनत वाली नहीं, बल्कि दिमागी और व्हाइट-कॉलर नौकरियों पर है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर एआई को यह अहसास हुआ कि उसे बंद किया जा सकता है, तो वह खुद को बचाने के लिए इंसानों को धोखा देने जैसी रणनीतियां भी अपना सकता है।

Read Also  धीरज कुमार का निधन : हिंदी-पंजाबी सिनेमा और टीवी जगत से एक युग का अंत...

 

 

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क भी एआई और रोबोटिक्स को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर चुके हैं। उनके मुताबिक, अगले 10 से 20 साल में तकनीक इतनी आगे बढ़ जाएगी कि काम करना पूरी तरह वैकल्पिक हो सकता है। मस्क का मानना है कि मशीनें ज्यादातर शारीरिक और बौद्धिक काम संभाल लेंगी और इंसान वही काम करेंगे, जो उन्हें पसंद होगा। 30 नवंबर 2025 को रिलीज हुए पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट पर जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ से बात करते हुए मस्क ने कहा कि मेरा अंदाजा है कि भविष्य में काम करना ऑप्शनल हो जाएगा। 20 साल से भी कम समय में, शायद 10 या 15 साल में, एआई और रोबोटिक्स में तरक्की हमें एक ऐसे पॉइंट पर ले आएगी, जहां काम करना ऑप्शनल हो जाएगा।

 

 

उन्होंने भविष्य में काम करने की तुलना घर पर सब्जियां उगाने से की, यानी चाहें तो खुद करें, नहीं तो बाजार से ले लें। मस्क का दावा है कि एआई और रोबोटिक्स की वजह से सामान और सेवाओं की कोई कमी नहीं रहेगी और इससे गरीबी खत्म करने में भी मदद मिल सकती है। एआई का भविष्य बेहद रोमांचक दिखता है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे जमीन पर उतारना आसान नहीं होगा। खासकर रोबोटिक्स की लागत और बड़े पैमाने पर इसे लागू करना अभी भी एक चुनौती है। 2026 तक एआई नौकरियों, कामकाज और समाज के ढांचे में बड़ा बदलाव ला सकता है। ऐसे में सबसे जरूरी है समय रहते खुद को तैयार करना, नई स्किल्स सीखना और बदलते दौर के साथ कदम मिलाकर चलना। यही आने वाले समय में सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *