
रायपुर ।वेंकटेश्वर सिगनेचर स्कूल की बस के पियक्कड़ ड्राइवर ने आज सुबह आरंग़ थाना अंतर्गत एक ट्रक को हाईवे में टक्कर मार दी। बस क्षतिग्रस्त हुई है।हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल होने की सूचना है।इस मामले को लेकर बच्चों के पलक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। पालकों का कहना है कि कि ड्राइवर शराब क्यों पिया हुआ था। आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाना ले जा चुकी है। जानकारी के अनुसार वाहन चालक नशे में था। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसा हुआ है। वहीं घायल बच्चों को अस्पताल के बजाय स्कूल ले गया प्रबंधन। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरंग पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।










