Google Analytics Meta Pixel पोषण निर्माण संयंत्रों से सूरजपुर में महिलाओं को मिला आजीविका का सहारा - Ekhabri.com

पोषण निर्माण संयंत्रों से सूरजपुर में महिलाओं को मिला आजीविका का सहारा

रायपुर, 06 जनवरी 2025।आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव सशक्त मानसिकता, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों पर आधारित होती है। सूरजपुर जिले की महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने इस सोच को व्यवहार में उतारते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। ये महिलाएं न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि जिले में महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

पोषण और महिला सशक्तिकरण का समन्वय

 

पोषण आहार निर्माण संयंत्र, सरकार द्वारा संचालित ऐसी इकाइयाँ हैं, जिनका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इन इकाइयों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रेडी-टू-ईट (RTE) पोषण आहार तैयार किया जाता है। इस पहल से एक ओर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को संतुलित पोषण मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार और आय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

 

 

नमकीन दलिया और मीठा शक्ति आहार का निर्माण

 

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेडी-टू-ईट पोषण आहार निर्माण संयंत्रों का संचालन किया जा रहा है। इन संयंत्रों में नमकीन दलिया और मीठा शक्ति आहार तैयार किया जाता है। यह आहार विटामिन ए, विटामिन डी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पाइरीडॉक्सिन, फोलिक अम्ल, कोबालामिन, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है।

 

 

तीन संयंत्रों में 32 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत

 

जिला प्रशासन द्वारा कुल सात पोषण आहार निर्माण संयंत्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में भैयाथान, प्रतापपुर और सूरजपुर विकासखंड में तीन संयंत्रों का संचालन किया जा रहा है। इन तीनों संयंत्रों में 32 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से पोषण आहार निर्माण कार्य में संलग्न हैं। तैयार पोषण आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

Read Also  महासमुंद में पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

 

वितरण की जिम्मेदारी भी महिलाओं के पास

 

पोषण आहार निर्माण के साथ-साथ उसके वितरण की जिम्मेदारी भी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई है। सूरजपुर विकासखंड में 15 और प्रतापपुर विकासखंड में 13 स्व-सहायता समूह इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन समूहों से जुड़ी कुल 430 महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों तक पोषण आहार वितरण का कार्य कर रही हैं।

 

 

 

रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की राह

 

इस योजना से स्थानीय स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ आजीविका से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह पहल न केवल जिले में पोषण स्तर सुधारने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी और प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *