Google Analytics Meta Pixel पीएमएफएमई योजना ने ग्रामीण उद्यम को दिया नया विस्तार - Ekhabri.com

पीएमएफएमई योजना ने ग्रामीण उद्यम को दिया नया विस्तार

रायपुर, 05 जनवरी 2026।संकल्प और परिश्रम के बल पर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने वाले लोग न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। राजनांदगांव जिले के वैशाली नगर निवासी प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही सरकारी योजना और निरंतर मेहनत के माध्यम से स्वरोजगार को सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है।

प्रदीप देशपांडे ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत अपना लघुवनोपज आधारित प्रसंस्करण उद्योग प्रारंभ किया। इस योजना से उन्हें न केवल आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, बल्कि प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने का अवसर भी मिला।

 

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को औपचारिक स्वरूप देना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना है। योजना के तहत पात्र उद्यमियों को 35 प्रतिशत तक ऋण आधारित अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, प्रशिक्षण और आधारभूत संरचना से जुड़ी सहायता प्रदान की जाती है।

लघुवनोपज की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदीप देशपांडे ने चिरौंजी, हर्रा और बहेरा पर आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की। उद्योग के लिए मशीनरी और शेड निर्माण हेतु कुल 5 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें से 2 लाख 13 हजार 500 रुपये की अनुदान राशि योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई।

 

उद्योग की स्थापना के साथ ही उन्होंने कौरिनभाठा स्थित संस्कारधानी महिला कृषक अभिरुचि स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा। इससे महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिला और वे आर्थिक रूप से सशक्त हुईं, जिससे उनके परिवारों की आजीविका में भी सुधार आया।

Read Also  बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: नवविवाहित जोड़े की मौत, गांव में शोक की लहर

 

योजना से प्राप्त सहायता से प्रदीप देशपांडे ने आईटीआई मुंबई निर्मित चिरौंजी डिकॉल्डीकेटर मशीन क्रय की। इस मशीन से चिरौंजी का छिलका अलग कर गिरी निकाली जाती है। इसके साथ ही छिलकों से चारकोल का निर्माण, गिरी से तेल निष्कर्षण तथा हर्रा-बहेरा की प्रोसेसिंग का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे उत्पादों का मूल्य संवर्धन संभव हो सका है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रोसेसिंग यूनिट को सोलर ऊर्जा से संचालित किया गया है। इससे बिजली लागत शून्य हो गई है और उत्पादन कार्य में निरंतरता बनी हुई है, जिससे कुल लागत में उल्लेखनीय कमी आई है।

 

चिरौंजी, हर्रा और बहेरा उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण उनका व्यवसाय अब छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा तक फैल चुका है। इस उद्योग से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख रुपये की आय हो रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

 

इस पहल से वनीय क्षेत्रों में लघुवनोपज के सतत संग्रहण, पौध संरक्षण और आजीविका के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

 

प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने में प्रभावी सिद्ध हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *