Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में 5 जिले और 5 विभाग सम्मानित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में 5 जिले और 5 विभाग सम्मानित

रायपुर, 10 जनवरी 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुड गवर्नेंस केवल नीतियों या कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव आम नागरिक के जीवन और प्रशासनिक कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। वे राजधानी नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुशासन एवं नवाचार के लिए 5 विभागों और 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही ई-प्रगति पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से राज्य में 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सभी निर्माण कार्यों की निगरानी की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-प्रगति पोर्टल के जरिए परियोजनाओं की स्वीकृति से लेकर बजट, भुगतान, मजदूरी, एमआईएस और स्ट्रक्चर स्तर तक की जानकारी रियल-टाइम में उपलब्ध होगी। इससे सभी विभागों, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनेगा।

 

उन्होंने कहा कि सुशासन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है। पंचायत स्तर पर संचालित अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से ग्रामीणों को आधार, पेंशन, बैंकिंग और बिल भुगतान जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। तकनीक आधारित इन पहलों से प्रशासन और नागरिकों के बीच दूरी कम हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना की गई है। पिछले दो वर्षों में 400 से अधिक नीतिगत सुधार किए गए, पुराने और अनुपयोगी नियमों को समाप्त किया गया तथा कई कानूनों में संशोधन किया गया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल हुई हैं।

Read Also  नक्सलियों को शहीद बताए जाने वाले बयान पर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई,कहा- ”भाजपा की फेक न्यूज फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही”

 

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार को 8 अलग-अलग क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा, जिनमें ई-गवर्नेंस, सेवा वितरण, ग्रामीण और शहरी विकास शामिल होंगे। इससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होगी।

 

मुख्यमंत्री ने “पहल” और “प्रेरणा” योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे नए विचारों को समर्थन मिलेगा और सफल योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी, जिससे शिकायत निवारण और जनभागीदारी मजबूत होगी। लोक सेवा गारंटी अधिनियम को LSG-2.0 के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कामकाज में गति और पारदर्शिता आई है। फाइलों का निपटारा अब तेजी से हो रहा है और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है। आने वाले महीनों में ई-ऑफिस को सभी संभागों और जिलों में लागू किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में जिला श्रेणी और विभागीय श्रेणी के अंतर्गत कई नवाचारी पहलों को सम्मानित किया गया, जिनमें ब्लॉकचेन आधारित भूमि अभिलेख, डिजिटल परियोजना निगरानी, पोषण सुधार, मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन, शिक्षा और राजस्व प्रशासन से जुड़ी तकनीकी पहलें शामिल रहीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नवाचारों से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में शासन परिणाम, प्रभाव और नागरिक विश्वास पर केंद्रित एक नई प्रशासनिक संस्कृति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित जिले और विभाग भविष्य में सुशासन और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *