Google Analytics Meta Pixel ट्रंप ने ईरान पर हमले से लिया यू-टर्न, तुर्किए बोला- तेल देकर कर लो डील - Ekhabri.com

ट्रंप ने ईरान पर हमले से लिया यू-टर्न, तुर्किए बोला- तेल देकर कर लो डील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैनिकों की कार्रवाई को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को पहले से भी बड़े स्ट्राइक की चेतावनी दी। ताजा मामले में ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, तुर्किए ने ईरान को सुझाव दिया है कि वह अमेरिका के साथ तेल को लेकर डील कर ले ताकि किसी भी तरह के हमले की परिस्थिति ना बने। अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब उन्होंने हिंद महासागर में घातक यूएसएस अब्राहम लिंकन को उतारा है। इस बीच पेंटागन चीफ पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो भी फैसला करेंगे, उसे निभाने के लिए सेना तैयार रहेगी।

 

 

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान को लेकर यह बयान दिया। हालांकि, यह बातचीत कब, कहां और कैसे होगी? इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ट्रंप ने यह भी नहीं बताया कि वॉशिंगटन से कौन बातचीत का नेतृत्व करेगा। तेहरान के साथ बातचीत को लेकर जब मीडिया ने सवाल पूछा तो ट्रंप ने कहा, “हां, मैं इसकी योजना बना रहा हूं। हमारे पास अभी ईरान के लिए बहुत सारे, बहुत बड़े, बहुत पावरफुल जहाज जा रहे हैं और यह बहुत अच्छा होगा, अगर हमें उनका इस्तेमाल न करना पड़े।”

 

 

तुर्किए के एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर कोई गारंटी नहीं है कि हमले का खतरा टल जाएगा। ऐसे में ईरान को तेल को लेकर डील करने का प्रस्ताव देना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सके। इसके साथ ही तुर्किए ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में रुचि भी दिखाई है। इससे ठीक एक दिन पहले अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर में दाखिल हुआ और ईरान के करीब जा रहा है। यह ईरान के खिलाफ किसी भी संभावित ऑपरेशन में मदद कर सकता है, चाहे वह हमलों में मदद करना हो या ईरान के संभावित जवाबी हमले से क्षेत्रीय सहयोगियों की रक्षा करना हो।

Read Also  बाजारों में मचा हाहाकार, डिलीवरी नहीं पा रही लैपटॉप और कार

 

 

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूएस की सेना इस इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भेज रही है, जिसमें एक्स्ट्रा पैट्रियट बैटरी भी शामिल हैं, ताकि वहां मौजूद यूएस फोर्स को ईरान के संभावित जवाबी हमले से बचाया जा सके। अमेरिकी मीडिया ने कई सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने इस इलाके में एक या ज्यादा थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी तैनात किए हैं।

 

 

अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान इस महीने की शुरुआत में मैसेज का लेन-देन कर रहे थे, जिसमें ओमानी डिप्लोमैट्स के जरिए और ट्रंप के विदेशी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच मैसेज का लेन-देन शामिल था। इस बातचीत में अमेरिकी हमले को रोकने के लिए एक संभावित मीटिंग के बारे में बात हो रही थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

Sonu ने किया वंदे भारत में सफर, कहा बहुत सुधार आया है अब रेलवे में

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
मुंबई। Sonu एक बार फिर से चर्चा में है। उन्होंने Vande Bharat Train से सफर किया और इस दौरान दौरान अभिनेता सोनू सूद अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक भी हो गए।Sonu Sood ने यात्रा के अनुभव...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *