Google Analytics Meta Pixel अभनपुर में रसोईया संघ का आंदोलन उग्र, 500-600 लोगों पर अपराध दर्ज - Ekhabri.com

अभनपुर में रसोईया संघ का आंदोलन उग्र, 500-600 लोगों पर अपराध दर्ज

रायपुर |अभनपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का धरना-प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया। 29 जनवरी को ग्राम तूता रेलवे अंडरब्रिज के पास संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था। पुलिस के मुताबिक धरना शांतिपूर्ण रूप से चल रहा था, लेकिन बाद में आंदोलन उग्र हो गया।
आरोप है कि धरना समाप्त होने के बाद संघ के कुछ नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण दिए गए, जिससे प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। इसके बाद राम गुलाम ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नवा रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और वहां रैली निकालते हुए सड़क पर बैठकर जाम कर दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और नारेबाजी की गई।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर द्वारा रैली को अवैध बताते हुए बार-बार समझाइश दी गई कि मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने से आम नागरिकों को परेशानी होगी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्देशों की अनदेखी की। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
थाना प्रभारी अभनपुर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष), मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव), कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनीता, उल्फी यादव, कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), राम गुलाम ठाकुर सहित 500-600 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *