Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम में जनजातीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी देखी - Ekhabri.com

राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम में जनजातीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी देखी

रायपुर, 7 फरवरी 2026।बस्तर पंडुम के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय परंपराओं, कला और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय कारीगरों और निवासियों से हस्तशिल्प, कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत के संरक्षण और उसके वैश्विक प्रचार का प्रभावी मंच बताया। उन्होंने ढोकरा हस्तशिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस कला, लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा व आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की।

 

प्रदर्शनी में ढोकरा कला से निर्मित हस्तशिल्प सामग्रियों का विशेष प्रदर्शन किया गया। यह प्राचीन जनजातीय धातु कला लॉस्ट वैक्स कास्टिंग तकनीक पर आधारित है, जिसमें प्रकृति, देवी-देवताओं और ग्रामीण जीवन की झलक दिखाई देती है। प्रत्येक ढोकरा कृति पूर्णतः हस्तनिर्मित होती है, जिसके निर्माण में समाड़ी मिट्टी, मोम वैक्स, तार और पीतल का उपयोग किया जाता है।

स्थानीय टेराकोटा कला के अंतर्गत मिट्टी से बनी आकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जो लोक आस्था, पारंपरिक विश्वासों और ग्रामीण जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। वहीं लकड़ी की नक्काशी कला के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की अभिव्यक्ति देखने को मिली। सागौन, बीजा, सिवनर और साल लकड़ी से बनी मूर्तियों में पारंपरिक औजारों से बारीक नक्काशी की गई थी।

 

प्रदर्शनी में सीसल कला से बने जूट वस्त्र, बांस से निर्मित उपयोगी व सजावटी वस्तुएं तथा गढ़े हुए लोहे की कलाकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। जनजातीय आभूषणों के स्टॉल में चांदी, मोती, शंख और विभिन्न धातुओं से हाथ से बनाए गए आभूषण प्रदर्शित किए गए, जो आदिवासी समाज की पहचान और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक हैं।

Read Also  अंतागढ़ को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने किया चक्का

 

तुम्बा कला के अंतर्गत सूखी लौकी जैसी फली से बने पारंपरिक वाद्य यंत्र और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शनी में शामिल रहीं। जनजातीय वेशभूषा स्टॉल में दंडामी माढ़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा और हल्बा जनजातियों की पारंपरिक पोशाकों व आभूषणों का प्रदर्शन किया गया।

 

जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी में आदिवासी जीवन, प्रकृति, लोक देवता, पर्व-त्योहार और दैनिक जीवन को सहज रंगों और प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया। यह चित्रकला पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का सशक्त माध्यम है।

 

स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, जोंधरा, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, भेंडा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ लांदा और सल्फी जैसे पेय पदार्थ प्रदर्शित किए गए।

लोक चित्रों और साहित्य से जुड़ी प्रदर्शनी में बस्तर की संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय जीवन से संबंधित सामग्री प्रस्तुत की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *