Google Analytics Meta Pixel दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, विश्वास की नई शुरुआत   - Ekhabri.com

दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, विश्वास की नई शुरुआत  

रायपुर, 7 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में शांति और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। बीजापुर जिले में 30 और सुकमा जिले में 21 माओवादी कैडरों ने राज्य सरकार की पुनर्वास आधारित पहल *“पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन”* के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

 

राज्य सरकार के अनुसार, यह आत्मसमर्पण सुरक्षा के साथ-साथ विश्वास आधारित प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। बीते दो वर्षों में बस्तर के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय परिस्थितियों में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। इन विकास कार्यों ने युवाओं को हिंसा से दूर होकर सामाजिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटनाक्रम को सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि हथियारों का परित्याग कर संविधान और लोकतंत्र में आस्था व्यक्त करना क्षेत्र के दीर्घकालिक भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति का उद्देश्य केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पुनर्वास, विश्वास और भविष्य की संभावनाओं का निर्माण भी है।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

 

सरकार का मानना है कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों के चलते बस्तर भय और हिंसा के दौर से बाहर निकलकर सामाजिक स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र शांति, अवसर और समावेशी प्रगति की नई पहचान स्थापित करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *