राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शराब समझकर जहरीला पदार्थ पीने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। शादी समारोह में बर्तन साफ करने का काम करने वाली माधोपुर निवासी रतन कंजर और तीन महिलाओं ने शादी वाले घर से बर्तन धोने का केमिकल/एसिड तथा खाना गर्म करने वाला फ्यूल (संभवतः मैथनॉल) अपने साथ ले आए थे।
गुरुवार देर रात घर पहुंचने पर इन चारों ने इसे शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। सभी को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई। एक महिला को गंभीर हालत में भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बाद में उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में रतन (पुत्र मिश्रीलाल कंजर), सुशीला देवी (पत्नी रतन), जमनी देवी (पत्नी शंकर) और बदामी देवी कंजर शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जहां से पदार्थ लिया गया था, वहां जांच की और सैंपल एकत्र किए। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह खाना गर्म करने वाला जहरीला फ्यूल था, जिसे गलती से शराब समझ लिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...