कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के स्थानीय नेता मुजामिल अत्तर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अत्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाकर एक भड़काऊ पोस्ट साझा की थी। मुजामिल अत्तर बेलगावी के आजाद नगर के रहने वाले हैं।
मुजामिल अत्तर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, “बाप हैं तुम्हारे, भूलना मत।” इस पोस्ट में हिंदी फिल्म अग्निपथ का एक उत्तेजक वीडियो क्लिप भी शामिल था, जिसमें “ज्वाला सी जलती है” पंक्ति थी।
मामला दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया। शिकायत बेलगावी मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, मूल पोस्ट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई थी, जिसे कांग्रेस नेता मुजामिल अत्तर ने रीशेयर किया था। हालांकि, कैप्शन अत्तर द्वारा लिखा गया था।
बता दें कि फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद से औरंगजेब के नाम पर विवाद और बढ़ गया है। हालांकि, इससे पहले भी औरंगजेब को लेकर बहसें होती रही हैं। फिल्म में औरंगजेब की कथित क्रूरता दिखाए जाने के बाद देशभर में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने के मुद्दे पर हिंसा भी हुई थी, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और मामले की जांच अभी जारी है। इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर औरंगजेब के नाम पर कई तरह की पोस्टें साझा की जा रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...