रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन देर रात तक संचालित हो रहे होटल, बार, पब और क्लबों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वीआईपी रोड स्थित Club Mithya को निर्धारित समय से अधिक खुला पाए जाने पर पुलिस ने उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही क्लब के गुमाश्ता लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, कमिश्नरेट लागू होने के बाद सभी होटल, ढाबा, बार, कैफे, पब और क्लब संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे रात 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद करें। 15 फरवरी की देर रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि क्लब मिथ्या रात करीब 12:50 बजे तक संचालित हो रहा था। मौके पर मौजूद मैनेजर फैकी महु (29 वर्ष), निवासी विशाल नगर, तेलीबांधा, नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ धारा 170/125, 135, 3(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद इस्तगाशा तैयार कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय, रायपुर में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, क्लब मिथ्या पहले भी 1 फरवरी को तय समय से अधिक संचालित पाया गया था। बार-बार उल्लंघन को गंभीर मानते हुए अब उसके गुमाश्ता लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...