आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तट पर 18 फरवरी को भारत की नौसैनिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 की अध्यक्षता करते हुए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर बंगाल की खाड़ी में खड़े भारतीय और विदेशी जहाजों का औपचारिक निरीक्षण किया। गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी के बीच आयोजित इस समारोह में 70 से अधिक देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया।
इस दौरान भारतीय नौसेना के 50 से अधिक लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी दी। मिग-29के, एलसीए तेजस, पी-8आई, एएलएच और सी-किंग हेलिकॉप्टरों की गूंज से आसमान रोमांचित हो उठा। समुद्र में मार्कोस कमांडो बल ने अपने विशेष अभियान कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत समेत कई आधुनिक युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल रहीं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने IFR की थीम ‘यूनाइटेड थ्रू ओशंस’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन वैश्विक एकता और सहयोग का प्रतीक है। भारत का दृष्टिकोण ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘महासागर’ विजन से प्रेरित है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और साझा विकास को बढ़ावा देता है। 15 से 25 फरवरी तक चल रहे इस आयोजन के तहत एक्सरसाइज मिलन-2026 और IONS कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स भी आयोजित हो रहे हैं। एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों के युद्धपोत इसमें शामिल हैं।
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...