Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ विधानसभा: गोबर खाद आपूर्ति पर कांग्रेस विधायकों ने वन मंत्री को घेरा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ विधानसभा: गोबर खाद आपूर्ति पर कांग्रेस विधायकों ने वन मंत्री को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने गोबर खाद की आपूर्ति के लिए प्रस्तुत प्रमाणकों में फर्जी हस्ताक्षर का मुद्दा उठाते हुए वन मंत्री केदार कश्यप को घेरा. वन मंत्री के जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद विधायकों ने मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. अंत में मंत्री ने रिपोर्ट आते ही कार्यवाही के आश्वासन पर मामला शांत हुआ.विधायक दलेश्वर साहू ने मरवाही वनमंडल अंतर्गत गोबर खाद आपूर्ति के लिए प्रस्तुत प्रमाणको में फर्जी हस्ताक्षर को जांच का मामला उठाया. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि 6/1/2026 को ही शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के संदर्भ में जांच चल रही है. 3 सदस्यीय समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. जो भई दोषी होगा उस पर कार्यवाही करेंगे.इस पर विधायक ने सवाल किया कि कितने फर्जी हस्ताक्षर के बिल को पास किया गया है? मंत्री ने बताया कि जांच चल रही है. रिपोर्ट आते ही कार्यवाही की जाएगी. विधायक ने इस पर जांच पूर्ण होने की बात कहते हुए जांच के नाम पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आ गई हैय डीएफओ पर कार्यवाही होना तय है. क्या आप कार्यवाही करेंगे?इस पर सभापति ने दखल देते हुए विधायक से कहा कि आप मंत्री से अलग से मिल कर बात कर लेंगे. वहीं डीएफओ पर कार्यवाही की बात का जवाब मंत्री द्वारा सही तरीके से नहीं देने पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया. सभापति ने इसके साथ स्पष्ट किया कि बिना आसंदी के अनुमति के कोई भी कागज पटल पर नहीं रखा जा सकता.मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि समिति जांच कर रही है, रिपोर्ट आते ही इस पर कार्यवाही कर दी जाएगी. विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जो भी तथ्य है, उसे सदन के पटल पर रखे जाने की अनुमति दे दीजिए. सभापति ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती इसकी प्रक्रिया होती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *