रायपुर, 14 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार भेंट कर सम्मान दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान में टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण के कारण प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को भी खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी मिलने से प्रदेश में खेल गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी उत्साह और समर्पण के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करेगी।
आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा कि विश्व कप जीतकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने टीम का उत्साहवर्धन किया और उन्हें विशेष रूप से मिलने के लिए आमंत्रित किया। उनके अनुसार मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा उनका मनोबल बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बेहद यादगार पल है। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में टीम में निभाई गई अपनी भूमिका और विश्व कप जीत की यात्रा से जुड़े अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, आकांक्षा सत्यवंशी के परिजन और टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद टाटा मोटर्स की ओर से टाटा सिएरा एसयूवी उपहार देने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में टीम से जुड़ी छत्तीसगढ़ की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को भी यह कार भेंट की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...