रायपुर, 24 मार्च 2026:राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।

कार्यशाला को दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रतिनिधि शाइस्ता शाह ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि दूसरे सत्र में रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कानून व्यवस्था और संवेदनशीलता के पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी जिलों से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल गृह अधीक्षक और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट के अधिकारी शामिल हुए।

आयोग की अध्यक्षा डॉ वर्णिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे राष्ट्र की नींव हैं, ऐसे में यह विचार करना आवश्यक है कि जो इतने महत्वपूर्ण हैं, वे असुरक्षित क्यों हैं। उन्होंने कहा कि केवल चिंतन नहीं, बल्कि ठोस मंथन और कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने अपने विभिन्न जिलों के दौरे का उल्लेख करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से अपराध नहीं होते, बल्कि उनसे गलतियां होती हैं, इसलिए उनके साथ संवेदनशील व्यवहार आवश्यक है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि बच्चों को सही दिशा देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। जब तक हम दूसरों के बच्चों को अपने बच्चों की तरह नहीं देखेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने इस कार्यशाला को बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
तकनीकी सत्रों में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, पॉक्सो ट्रैकिंग पोर्टल, किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को रोकने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाल तस्करी के उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने और नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यशाला में विभागों के बीच संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने, पश्चातवर्ती देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...