उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों की तर्ज पर अब मदरसा शिक्षकों का भी तबादला करेगी। सरकार इसके लिए मदरसा नियमावली में संशोधन करने जा रही है। नए नियमावली में ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं, जिससे मदरसा प्रबंधकों की मनमानी पर अंकुश लग सके। इसके अलावा येागी सरकार मदरसा शिक्षकों की भर्तियां भी चयन आयोग से कराने पर विचार कर रही है।
उत्तर प्रदेश में 558 अनुदानित मदरसे हैं। इनमें नौ हजार शिक्षक कार्यरत हैं। मदरसों के लिए उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन एवं सेवा नियमावली लागू है। प्रदेश सरकार इस नियमावली में नई शिक्षा नीति के अनुसार संशोधन करने जा रही है। प्रदेश में अभी मदरसा शिक्षकों के तबादले की कोई व्यवस्था नहीं है। शिक्षक जिस मदरसे में नौकरी पाते हैं, वहीं से रिटायर हो जाते हैं। नियमावली में संशोधन के बाद मदरसा शिक्षकों के भी परस्पर तबादले हो सकेंगे।
इसके कई मामलों में प्रबंध समिति अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर मनमाने तरीके से शिक्षकों पर कार्रवाई करती है। इस पर भी सरकार अंकुश लगाने जा रही है। प्रबंधकीय विवाद की वजह से कई बार शिक्षकों का वेतन रुक जाता है। नियमावली में संशोधन के बाद यह समस्या भी सुलझ जाएगी। ऐसी स्थिति में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदरसा शिक्षकों को वेतन प्रदान करेंगे।
सरकार मदरसा शिक्षकों की भर्ती के लिए भी नियम बना रही है। अभी भर्तियां प्रबंधतंत्र के माध्यम से होती हैं। संशोधन के बाद शिक्षकों की भर्तियां चयन आयोग से कराई जा सकती है। भर्तियों के लिए आयोग कौन सा होगा, इस पर अभी मंथन चल रहा है। शिक्षकों को स्टडी लीव मिल सके व उनका प्रमोशन हो सके, इसके लिए भी नियम बनाए जा रहे हैं। मदरसों में खेल गतिविधियां बढ़ाने व मदरसा शिक्षा को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए कई संशोधन किए जा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...