Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में 370 नई एम्बुलेंस रवाना, आपात सेवा हुई मजबूत - Ekhabri.com

प्रदेश में 370 नई एम्बुलेंस रवाना, आपात सेवा हुई मजबूत

रायपुर, 31 मार्च 2026।प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एम्बुलेंस में 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) वाहन शामिल हैं, जिससे 108 एम्बुलेंस सेवा पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से शुरू हो गई है।

इस पहल के साथ ही पहली बार 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस भी शुरू की गई हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए विशेष आपातकालीन सेवा प्रदान करेंगी। इन एम्बुलेंस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे गंभीर स्थिति में नवजातों को सुरक्षित तरीके से उच्च स्तरीय अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अब शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और आपातकालीन स्थिति में राहत मिलेगी।

 

नियोनेटल एम्बुलेंस में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही प्रशिक्षित इमरजेंसी तकनीशियन, 24×7 ईएमटी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन निगरानी भी सुनिश्चित की गई है।

Read Also  बीजापुर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए सुशासन पर विशेष निर्देश

 

इसके अलावा BLS और ALS एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत उपचार मिल सकेगा। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को तेज, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *