रमजान का पवित्र महीना अपने खात्मे पर है. इस महीने का आखिरी जुमा अलविदा कहलाता है. अलविदा के दिन मुसलमान विशेष एहतेमाम करते हैं. मगर इस बार विशेष परिस्थिति के कारण अलविदा का वो दृश्य नहीं सामने आएगा जो अब तक पहले रहता था. बल्कि ये कहा जाए कि अलविदा जुमा बिल्कु सूना सूना होगा तो अतिश्योक्ति नहीं होगी.
इस बार लॉकडाउन के बीच रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा पड़ रहा है. अलविदा का मतलब होता है रुखसत होना. यानी रमजान अब हमारे बीच रुखसत होने वाला है. अलविदा रमजान के आखिरी अशरे (21, 23, 25, 27, 29) में पड़ता है. रमजान के आखिरी जुमे को सैय्यदुल अय्याम कहा जाता है. ये सभी दिनों से अफजल होता है. जाहिर बात है जब ऐसा मौका मुसलमानों के बीच से रुखसत हो रहा हो तो उनका गमगीन होना लाजिमी है. इसलिए अलविदा के मौके पर मुसलामन नमाज में अल्लाह से अगला रमजान पाने की इच्छा जताते हैं.
फिलहाल लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में सामूहिक इबादत की मनाही है. राज्य सरकारों की तरफ से अब तक मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं मिली है. लिहाजा उसका असर अलविदा पर भी पड़ने वाला है. लोग घरों पर ही रहकर अलविदा मनाएंगे.चूंकि जुमा और ईद-उल-फित्र की नमाज सामान्य नमाजों से अलग होती है. इसके लिए खुतबा जरूरी होता है. ईद-उल-फित्र में खुतबा नमाज अदा करने के बाद पढ़ा जाता है जबकि जुमा में नमाज से पहले. मगर लॉकडाउन में अलविदा की नमाज घर पर जोहर की नमाज की तरह पढ़नी होगी. अलविदा के बाद लोग ईद की तैयारियों में तेजी से जुट जाते हैं. अपने परिजनों के लिए कपड़े की कवायद में लग जाते हैं. जिसको पहनकर ईद की नमाज अदा की जा सके.
ऐसा नहीं है कि घर पर जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है, लेकिन दिक्कत ये है कि जुमे की नमाज के लिए जो शर्तें हैं उसे घर पर पूरा करना जरा मुश्किल है. भारत में सुन्नी मुसलमानों में हनफी मस्लक के मानने वाले ज्यादा हैं और उनके यहां जुमे की नमाज के लिए कम से कम चार लोगों की शर्त है. दूसरी बड़ी शर्त ये है कि खुली जगह होनी चाहिए यानि बंद घर में जुमे की नमाज नहीं हो सकती है. तीसरी बात ये है कि जुमे की नमाज में खुतबा दिया जाता है, खुतबा हर मुसलमानों को याद नहीं होता या वो नहीं दे पाते ऐसे में जुमे की नमाज घर पर पढ़ने में परेशानी होती है, लेकिन अगर कोई भी इन मुख्य तीन शर्तों को पूरा करता है तो अपने घर पर जुमे की नामाज पढ़ सकता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...