Google Analytics Meta Pixel राज्य समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के निर्देश - Ekhabri.com

राज्य समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के निर्देश

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और प्रगति की समीक्षा के लिए नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवा प्रदायगी की स्थिति का आकलन किया गया।

 

बैठक में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जोखिम की समय पर पहचान बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देशित किया कि चिन्हित मामलों को आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय शासकीय या निजी स्वास्थ्य संस्थानों में समय रहते रेफर किया जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि रेफरल प्रक्रिया के दौरान संबंधित चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन प्रसूता और शिशु के डिस्चार्ज तक लगातार संपर्क में रहें, ताकि सभी आवश्यक उपचार और सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए पहले से तैयारी मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

 

समीक्षा बैठक में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। चिकित्सकों को प्रभावी दवाएं लिखने और आवश्यक जांच सुविधाएं अस्पताल स्तर पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

 

बैठक का संचालन करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया ने मातृ और शिशु मृत्यु के हर मामले की अनिवार्य रिपोर्टिंग और पंजीकरण सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित डेटा विश्लेषण के जरिए मृत्यु के कारणों की पहचान कर भविष्य में सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Read Also  आंखों ने दिया धोखा, चाय में कीटनाशक की जगह, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

 

बैठक में विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, ताकि हितग्राहियों तक समय पर जानकारी पहुंच सके और योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुष्ठ और टीबी उन्मूलन जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

समापन में सचिव अमित कटारिया ने कहा कि प्रदेश को टीबी और मलेरिया मुक्त बनाना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाना और सभी नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से सेवा भावना और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *