रायपुर, 13 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से यहां का सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित कौशल विकास और पुनर्वास गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए और उन्हें मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासित लोगों के चेहरे पर दिखता आत्मविश्वास इस पहल की सफलता को दर्शाता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2392 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें से 361 लोग पुनर्वास के बाद आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो चुके हैं। पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री, सिलाई, कृषि उद्यमिता और वाहन चालक जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वर्ष 2026 में अब तक 307 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जबकि 313 युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इसके अलावा 107 हितग्राहियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिससे वे डिजिटल माध्यमों से जुड़ सकें। खास बात यह है कि 115 महिलाएं भी प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में 20 और जिला प्रशासन द्वारा 95 लोगों को शासकीय सेवाओं में रोजगार दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने पुनर्वासित लोगों को मोबाइल, राजमिस्त्री किट और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान 25 हितग्राहियों को नए घर की चाबी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ‘बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर: पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव केवल भौतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक परिवर्तन का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 25, 2026 /
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...