रायपुर, 20 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार और ईंधन आपूर्ति को बेहतर बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश में पेट्रोलियम सेवाओं के दायरे को बढ़ाने, ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों के लिए सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने राज्य के विकास में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।










