रायपुर, 23 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चल रहा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान तेजी से प्रभाव दिखा रहा है। घने जंगलों और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ने से स्थानीय लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। अभियान के तहत महज 10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब उन इलाकों तक पहुंच रही हैं, जहां पहले इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मौके पर ही मरीजों को निःशुल्क दवा और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में लोगों को तत्काल राहत मिल रही है।
अभियान के दौरान गंभीर बीमारियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक 8055 मरीजों को चिन्हित कर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया है, जहां उन्हें विशेषज्ञ इलाज मिल रहा है। समय पर पहचान और उपचार से जटिल बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल रही है।
स्वास्थ्य जांच में मलेरिया के 1125, टीबी के 3245, कुष्ठ के 2803, मुख कैंसर के 1999, सिकल सेल के 1527 और मोतियाबिंद के 2496 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है, जिससे गंभीर स्थितियों को टालने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों तक एक समन्वित व्यवस्था विकसित की गई है। इसके साथ ही लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल (आभा) भी बनाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में इलाज की निरंतरता सुनिश्चित हो सके।
बस्तर के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ना इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घरों तक पहुंच रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...