Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर

रायपुर। कनफेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) की तरफ से जीएसटी में किए जा रहे कड़े प्रावधानों के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद बुलाया गया। रायपुर और बिलासपुर में इसका मिलाजुला असर दिखा। रायपुर के प्रमुख बाजार मालवीय रोड, गोल बाजार, शास्त्री बाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट इन इलाकों में बंद का असर नजर आया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें सुबह से ही बंद रखीं। लेकिन रायपुर के बाहरी हिस्सों में बंद का असर नहीं दिखा। संतोषी नगर, टाटीबंध, सुंदरनगर के अंदरूनी हिस्सों में कई दुकानें खुली नजर आईं कैट के इस बंद को प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कई जगहों पर कांग्रेस नेता खुद दुकानें बंद करवाते नजर आए। बिलासपुर शहर में भी बंद का असर बहुत व्यापक नजर नहीं आया। कुछ जगहों पर दुकानें बंद देखने को मिलीं। बिलासपुर शहर में व्यापार विहार इलाके में लगभग सभी दुकानें बंद थी। इस क्षेत्र को छोड़ दें तो बाकी सभी जगहों पर यह बंद बेअसर नजर आया। जीएसटी के प्रावधानों विरोध में लघु एवं सहायक उद्योग संघ, संभागीय चेंबर आॅफ कॉमर्स और व्यापारियों ने इस बंद को समर्थन दिया। व्यापार विहार में दोपहर 12:00 बजे तक दुकानें बंद रखी गईं। नेहरू चौक पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और कांग्रेसियों ने बिलासपुर में भी इस बंद का समर्थन किया। रायपुर शहर के सदर बाजार, बंजारी रोड बाजार, गोल बाजार के कई हिस्सों में दुकानें बंद तो थीं। लेकिन इन दुकानों के बाहर व्यापारी बैठे रहे और उनके कर्मचारी भी इस बात का इंतजार करते रहे कि माहौल जरा शांत हो और उसके बाद शटर खोलकर व्यापार दोबारा शुरू किया जा सके। हालांकि दोपहर तक बाजार में बंद का असर नजर जरूर आया। लेकिन व्यापारी इसी ताक में दिखे कि दोपहर बाद वह अपनी दुकान खोल लेंगे।
-चेंबर आॅफ कॉमर्स में नहीं किया समर्थन
सबसे पहले चैंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने सोशल मीडिया में कमेंट किया कि किसी भी समस्या का हल बंद नहीं है। कुछ व्यापारी नेता अपने स्वार्थ और मतलब के लिए बंद की अपील कर रहे हैं। चेंबर आॅफ कॉमर्स के जिंतेंद्र बरलोटा ने बताया कि 26 फरवरी के भारत बंद के चेंबर ने समर्थन नहीं दिया। कैट के पदाधिकारियों ने बंद के संबंध में काफी देर से चेंबर से संपर्क साधा। चेंबर आॅफ कॉमर्स की अपनी परंपरा है, यहां कोई भी फैसला अकेले नहीं लिया जाता। हमारे दूसरे संगठनों से बातचीत के बाद ही कुछ तय होता है। चूंकि बेहद शॉर्ट नोटिस में ये नहीं हो पाता इसलिए चेंबर ने इस बंद को समर्थन नहीं दिया है। दूसरी तरफ चर्चा है कि रायपुर के सराफा कारोबारियों ने भी बंद को समर्थन न करने की तैयारी की है।
इस वजह से भारत बंद का किया गया
कैट प्रमुख अमर पारवानी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में जो नए प्रावधान किये गये हैं उसके तहत अब किसी भी ट्रांसपोर्टर को ई वे बिल के तहत रोजाना 200 किमी ट्रांसपोर्टेशन करना अनिवार्य हो गया है। यदि किसी कारणवश वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसका ई वे बिल निरस्त हो जाएगा साथ ही उस पर कर का 200 प्रतिशत पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।
फर्जी बिल, गैर-मौजूद विक्रेता, सर्कुलर ट्रेडिंग आदि के कारण कर चोरी के मामलों में, कर अधिकारी को अब बैंक खाते तथा संपत्ति को जब्त करने का अधिकार होगा । छोटी से गलती की बड़ी सजा कारोबारियों को भुगतनी होगी। परवानी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का माल विभाग द्वारा जब्त किया जाता है और यदि वो टैक्सेबल माल हैं तो अब 100 प्रतिशत के स्थान पर 200 प्रतिशत जुमार्ना देना होगा, अगर आप किसी भी कारण से रिटर्न फाइल नहीं कर पाते हैं तो डिपार्टमेंट सेक्शन 73 के अंदर आप को नोटिस दे सकता है , यदि आपने गलती से कोई गलत इनपुट क्रेडिट ले लिया है तो आपका बैंक खाता सीज हो जाएगा, अधिकारी अपने खुद के विवेक के आधार पर किसी का भी सर्वे या आॅडिट कर सकते हैं। 4 साल हो गए हैं पर अभी तक अपीलेट ट्रिब्यूनल गठित नहीं हुआ है जिसकी वजह से हर छोटे केस के लिए व्यापारी को हाई कोर्ट जाना पड़ रहा है। जीएसटी कउंसिल अपने नियमों में अब तक चार साल में 950 के करीब संशोधन कर चुकी है लेकिन बेहद अफसोस है की व्यापारियों को अपनी रिटर्न में संशोधन एक बार भी करने का अधिकार नहीं है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...