रायपुर, 30 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के प्रमुख जैव-विविधता केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में भीषण गर्मी के बीच वन्यजीव संरक्षण का एक प्रभावी मॉडल सामने आया है। बढ़ते तापमान और सूखते प्राकृतिक जल स्रोतों के बीच यहां अपनाई गई वैज्ञानिक जल प्रबंधन प्रणाली वन्यजीवों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

अभयारण्य प्रबंधन द्वारा पूरे क्षेत्र की वैज्ञानिक मैपिंग कर 240 से अधिक जल स्रोतों की पहचान की गई है। इनमें तालाब, स्टॉप डैम, वॉटरहोल और कृत्रिम सॉसर शामिल हैं। रणनीति के तहत हर 5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे वन्यजीवों को भटकना न पड़े।
यह मॉडल केवल जल आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक आधारित निगरानी पर भी आधारित है। सभी जल स्रोतों की जियो-टैगिंग की गई है और हर 15 दिन में जल स्तर की जांच की जाती है। स्टाफ गेज के माध्यम से जल स्तर का आकलन कर आवश्यकतानुसार तुरंत कदम उठाए जाते हैं।

वन्यजीवों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से pH और TDS स्तर की जांच की जा रही है। जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक स्रोत समाप्त हो गए हैं, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।
इसके साथ ही जल स्रोतों के पास साल्ट लिक स्थापित किए गए हैं, जिससे वन्यजीवों को आवश्यक खनिज भी मिल सकें। यह व्यवस्था गर्मी के दौरान हीट स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित हो रही है।
वन विभाग के अनुसार यह प्रणाली न केवल तात्कालिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। लगातार निगरानी और वैज्ञानिक प्रबंधन के चलते बारनवापारा का यह मॉडल भविष्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए एक मानक के रूप में उभर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...