रायपुर, 2 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए संचालित पीएम जनमन योजना का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। दूरस्थ पहाड़ी और दुर्गम अंचलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा सहित अन्य पीवीटीजी समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस योजना को जशपुर जिले में व्यवस्थित ढंग से लागू किया गया है। योजना के तहत इन क्षेत्रों को आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इससे जलजनित बीमारियों में कमी आई है और लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ है।
आजीविका के क्षेत्र में भी योजना का असर दिख रहा है। सन्ना के वनधन केंद्र में फॉक्सटेल बाजरा प्रोसेसिंग के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनकी आय बढ़ रही है। उत्पादों का विपणन राज्य स्तर पर किया जाएगा, जिससे लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचेगा।
योजना के अंतर्गत जिले में 11 बहुउद्देशीय केंद्र बनाए गए हैं और 1233 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। 17 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विद्युत सुविधा के तहत 1474 घरों का विद्युतीकरण किया गया है, जबकि 43 घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 14 मोबाइल टावर भी स्थापित किए गए हैं।
सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के तहत 146 कौशल विकास गतिविधियों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही हजारों लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया है। राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों को मिला है।
कुल मिलाकर, पीएम जनमन योजना जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय कर रही है। यह योजना न केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, बल्कि इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 26, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
April 26, 2026 /
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...
By User 6 /
April 27, 2026 /
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...