Google Analytics Meta Pixel कबीरधाम में निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों संग किया श्रमदान - Ekhabri.com

कबीरधाम में निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों संग किया श्रमदान

रायपुर, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में निर्माण स्थल पर श्रमदान कर एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिक बहनों के साथ ईंट जोड़ाई में हाथ बंटाया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल व्यवस्थाओं की समीक्षा नहीं की, बल्कि निर्माण कार्य की प्रक्रिया को समझते हुए उसमें सीधे भागीदारी निभाई। इस दौरान ‘रानी मिस्त्री’ के रूप में काम कर रहीं श्रमिक बहनों के बीच जाकर उन्होंने कुछ समय तक ईंट जोड़ाई का कार्य किया।

 

इसी बीच श्रमिक बहन संगीता ने सहजता से मुख्यमंत्री को काम करने का तरीका बताते हुए कहा, “ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए, मसाला बढ़िया से डालिए।” इस संवाद ने कार्यक्रम को खास बना दिया और शासन-प्रशासन एवं आमजन के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू करना और जनता के साथ मिलकर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि जब सरकार और नागरिकों के बीच संवाद और सहभागिता मजबूत होती है, तब विकास कार्य प्रभावी और टिकाऊ बनते हैं।

 

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, सभी कार्य समयसीमा में पूरे हों और श्रमिकों के लिए पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

सुशासन तिहार के तहत इस पहल ने यह स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में शासन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सहभागिता पर आधारित व्यवस्था बन रही है। प्रदेश में सरकार और जनता के बीच बढ़ता सहयोग ही विकास की दिशा तय कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *