रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
दौरे के बाद चिरमिरी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों में पेयजल संकट और स्कूल परीक्षा परिणामों की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। कोरिया जिले में खाद वितरण में गड़बड़ी सामने आने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
# *ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात, दिखा मानवीय चेहरा*
सूरजपुर जिले के ग्राम रामपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई, बच्चों का अन्नप्राशन और नामकरण भी किया। यह उनका संवेदनशील और सरल व्यक्तित्व दर्शाता है।
# *पेयजल समस्या पर कड़े निर्देश*
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की कमी है, वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कलेक्टरों को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा।
### **शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर**
स्कूलों के कमजोर परीक्षा परिणामों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने आगामी सत्र के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि परिणामों में सुधार हो सके।
### **मौसमी बीमारियों और योजनाओं पर भी फोकस**
मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
चिरमिरी स्थित एसईसीएल के तानसेन भवन से आयोजित इस समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भईया लाल राजवाड़े, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...