Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज रॉयल्टी का हिस्सा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज रॉयल्टी का हिस्सा

रायपुर : पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से मिलने वाली रॉयल्टी राशि में हिस्सा देने का आदेश जारी कर दिया है।

यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उस घोषणा के बाद लिया गया है, जो उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की थी।

 

मुख्यमंत्री ने मंच से ही स्वीकार की थी मांग

 

राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि जिला पंचायतों को भी गौण खनिज निधि में हिस्सेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने उसी मंच से इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी। अब राज्य शासन ने आदेश जारी कर इस फैसले को अमल में ला दिया है।

 

कैसे बांटी जाएगी रॉयल्टी की राशि

 

खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गौण खनिजों से मिलने वाले कुल राजस्व का 33 प्रतिशत हिस्सा पहले की तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को दिया जाएगा। बाकी 67 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के बीच तय स्लैब के आधार पर वितरित होगी।

 

नई व्यवस्था के अनुसार:

 

7.50 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह ग्राम पंचायत को मिलेगी

7.50 लाख से 10 लाख रुपये तक की राशि में 80 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 10 प्रतिशत जनपद पंचायत और 10 प्रतिशत जिला पंचायत को मिलेगा

10 लाख से 25 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 70 प्रतिशत और जनपद व जिला पंचायत को 15-15 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा

Read Also  धर्मांतरण के आरोपों पर हंगामा, चर्च में तोड़फोड़

25 लाख से 50 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 60 प्रतिशत तथा जनपद और जिला पंचायत को 20-20 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा

50 लाख रुपये से अधिक की राशि में ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत और जनपद व जिला पंचायत को 25-25 प्रतिशत राशि दी जाएगी

अब स्कूल, अस्पताल और मुक्तिधाम के कामों में भी होगा इस्तेमाल

 

राज्य सरकार ने इस निधि के उपयोग का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब इस राशि का इस्तेमाल गांवों में स्कूलों और अस्पतालों में रनिंग वॉटर सुविधा विकसित करने, सामुदायिक शौचालय बनाने, मुक्तिधाम निर्माण, पहुंच मार्ग तैयार करने और वाचनालय निर्माण जैसे कार्यों में किया जा सकेगा।

 

इसके अलावा जिला पंचायतों को मिलने वाली राशि उन इलाकों के विकास पर खर्च की जाएगी, जहां खनन गतिविधियों का प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है।

 

मुख्यमंत्री बोले- गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि जिला पंचायतों को गौण खनिज निधि में हिस्सेदारी मिलने से स्थानीय विकास योजनाओं को नई ताकत मिलेगी और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।

 

पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई खुशी

 

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस फैसले से पंचायतों की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Read Also  प्रयास आवासीय विद्यालय में 9वी कक्षा के छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली

 

सुकमा प्रशासन अलर्ट मोड पर

 

वहीं प्रदेश में लगातार आगजनी की घटनाओं के बाद सुकमा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने तेंदूपत्ता गोदामों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *