Google Analytics Meta Pixel क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह - Ekhabri.com

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोग हेयरफॉल, हेयरथिनिंग और दो मुंहे बालों से परेशान हैं. खासतौर पर महिलाएं. जिनके बाल दो मुंहे हो जाते हैं. ऐसे में कई बार तो महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों की हालत नहीं सुधरती है. कुछ लोगों को लगता है कि धूलमिट्टी और धूप की वजह से ही बाल दो मुंहे हो जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है…इसके पीछे कई और कारण भी छिपे हैं.

 

हार्मोनल असंतुलन होना

 

बालों की समस्या की एक वजह हार्मोनल असंतुलन भी है. जब शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है. जैसे थायरॉइड की समस्या, पीसीओएस या प्रेग्नेंसी के दौरान…हार्मोन असंतुलन होते हैं तो इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ साइकिल पर पड़ता है. बाल समय से पहले कमजोर होने लगते हैं, उनकी नेचुरल नमी कम हो जाती है और वे पतले व बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे बालों के सिरे जल्दी फटते हैं, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ जाती है.

 

पोषण की कमी

 

जैसे अच्छी स्किन के लिए पोषक की जरूरत होती है. वैसे ही बालों की हेल्थ के लिए भी न्यूट्रिशन काफी जरूरी है. बालों की मजबूती के लिए शरीर को आयरन, बायोटिन, विटामिन D, प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. लेकिन जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है तो बाल टूटने और फटने लगते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं.

Read Also  मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में ASI सर्वे को हाई कोर्ट की इजाजत

 

डिहाइड्रेशन

 

पानी की कमी न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि बालों के लिए भी अच्छी नहीं होती है. जब शरीर हाइड्रेटेड नहीं रहता, तो बालों तक जरूरी नमी और पोषण नहीं पहुंच पाता. इससे बाल सूखे, खुरदरे और भंगुर हो जाते हैं, जो आसानी से टूटते हैं और उनके सिरे स्प्लिट होकर दोमुंहे बन जाते हैं.

 

तनाव भी एक कारण

 

स्ट्रेस आपके पूरी शरीर पर नेगेटिव असर डालता है. दरअसल, स्ट्रेस होने की वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ पर असर डालते हैं. इससे हेयर फॉल होना और बाल का कमजोर होकर दोमुंहे होना आम हो जाता है.

 

गलत तरीके से बाल सुलझाना

 

गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, और इस समय अगर उन्हें जोर से कंघी किया जाए या उलझे बालों को खींचकर सुलझाया जाए, तो बालों पर एक्सट्रा दबाव पड़ता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं. इससे बाल बीच से टूट सकते हैं या उनके सिरे फटने लगते हैं. बारबार ऐसा करने से धीरेधीरे स्प्लिट एंड्स बढ़ते जाते हैं और बालों की क्वालिटी खराब हो जाती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *