राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में दो बालिग आरोपी और नाबालिग बालक शामिल हैं। इस गिरोह में जिले में एक घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की विशेष टीम ने वारदात को अंजाम दिए जाने के महज तीन घंटे के भीतर ही चारों को तकनीकी सर्विलांस और घेराबंदी की मदद से हिरासत में ले लिया। यह है मामला खबर बज कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पमेश ठाकुर अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहारा आक्सीजोन पार्क से घूमकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहारा नदी के पास स्थित पानी टंकी के समीप सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार साइड मार दी। जैसे ही पमेश और उसके साथी संभले, तभी मुख्य आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर और शरद यादव उर्फ दादू यादव अपने नाबालिग साथियों के साथ वहां आ धमके। उन्होंने एक्सीडेंट का पूरा दोष प्रार्थी पर मढ़ते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पैंट की जेब से धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी की गर्दन पर टिका दिया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन दो महंगे मोबाइल फोन छीन लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने डरा-धमकाकर ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से पैसे भी ट्रांसफर कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के जरिए तीन घंटे में आरोपियों को दबोच लिया अब पूछताछ जारी है।










