नई दिल्ली, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलमुक्त बस्तर के समग्र विकास का विस्तृत विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक हिंसा से प्रभावित रहा बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में एक नए मॉडल के रूप में उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास के लिए आय बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आधुनिक तकनीक आधारित निवेश को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में हर परिवार की मासिक आय 30 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्तमान में अधिकांश परिवारों की आय 15 हजार रुपये से कम है।
सरकार बस्तर में “डेयरी मॉडल” को तेजी से लागू कर रही है, जिसके तहत आदिवासी परिवारों को दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गांवों में स्थायी आय के स्रोत बनेंगे और महिलाओं व युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही डेयरी से जुड़ी नई आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सिंचाई के क्षेत्र में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खेती में विविधता आएगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 36 लाख लोगों की डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इलाज संभव होगा। वहीं, 200 सुरक्षा शिविरों को “सेवा डेरा” में बदलकर एक ही स्थान पर 371 सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकोट और सिरपुर को विश्वस्तरीय गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जंगल सफारी जैसी गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए 435 सुधार लागू किए गए हैं और सेमीकंडक्टर सहित आधुनिक उद्योगों की स्थापना की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन सिटी, स्मार्ट क्लासरूम और स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि एआई मिशन, पर्यटन मिशन और स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है, जिससे किसानों और उद्यमियों की आय में वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बस्तर जल्द ही विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत उदाहरण बनेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...