Google Analytics Meta Pixel रायपुर में टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर जांच सेवाओं के एकीकरण पर राज्य स्तरीय बैठक - Ekhabri.com

रायपुर में टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर जांच सेवाओं के एकीकरण पर राज्य स्तरीय बैठक

रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers Squibb Foundation के सहयोग से रायपुर में टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण विषय पर राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध जांच एवं निदान तंत्र का बेहतर उपयोग करते हुए फेफड़ों के कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार व्यवस्था को मजबूत बनाना था। इस पहल से मरीजों को समय पर जांच, सटीक निदान और बेहतर रेफरल सुविधा मिल सकेगी।

 

कार्यक्रम में राज्य क्षय अधिकारी एवं उप संचालक (एनसीडी) डॉ. संजीव मेश्राम और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथलेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर एवं बिलासपुर के प्रतिनिधि, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और टीबी व गैर-संचारी रोग (NCD) क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

बैठक के दौरान PATH के उप निदेशक डॉ. अजय पाटले ने टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर की जांच और देखभाल सेवाओं के आकलन से जुड़े महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि टीबी कार्यक्रम में उपलब्ध स्क्रीनिंग और डायग्नोस्टिक सुविधाओं का उपयोग फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

 

डॉ. संजीव मेश्राम ने अपने संबोधन में समय पर जांच, शीघ्र पहचान और प्रभावी रेफरल व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय से दोनों बीमारियों की जांच सेवाओं का एकीकरण संभव है, जिससे मरीजों को अधिक सुलभ, समग्र और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा और नवाचार के लिए बड़े कदम: उपमुख्यमंत्री,छात्रों के लिए स्टूडेंट स्टार्टअप और इनोवेशन पॉलिसी लागू होगी

 

बैठक में विशेषज्ञों द्वारा कई सुझाव और अनुशंसाएं भी दी गईं। इन सुझावों के आधार पर राज्य में टीबी और फेफड़ों के कैंसर की जांच एवं उपचार सेवाओं के लिए एकीकृत मॉडल तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से दोनों रोगों की समय पर पहचान, बेहतर उपचार प्रबंधन और मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *