Google Analytics Meta Pixel गरियाबंद में गोंडवाना भवन लोकार्पण, जनजातीय विकास को नई दिशा - Ekhabri.com

गरियाबंद में गोंडवाना भवन लोकार्पण, जनजातीय विकास को नई दिशा

रायपुर, 17 जून 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। यह भवन अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर और पीला चावल से तिलक कर स्वागत किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल स्थित आदिवासी देवस्थल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कचना धुरवा की यह पवित्र भूमि आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री की गारंटी के अनुरूप लगातार कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उसका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 10 लाख 60 हजार से अधिक पूर्ण हो चुके हैं।

 

किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया जा रहा है, जबकि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Read Also  Raipur Breaking : मेकाहारा अस्पताल में महिला गार्ड ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरियाबंद और बस्तर क्षेत्र में अब शांति और विकास का वातावरण है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जा चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से भी लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

 

बिजली बिल समाधान योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 757 करोड़ रुपए से अधिक की सरचार्ज राशि माफ की जा चुकी है। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के जरिए आम नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र आसानी से मिल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने गोंडवाना भवन परिसर के विकास के लिए 63 लाख रुपए की घोषणा की। इसमें बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 27 लाख, ग्रंथालय निर्माण के लिए 20 लाख, कचना धुरवा की प्रतिमा स्थापना के लिए 6 लाख और सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि समाज को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *