Google Analytics Meta Pixel एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते एसडीओ को किया गिरफ्तार - Ekhabri.com

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते एसडीओ को किया गिरफ्तार

जशपुरनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) के प्रभारी एसडीओ को पकड़ लिया है। उनकी पहचान संजय दिवाकर के रूम में हुई है। एसडीओ दिवाकर पर उप सरपंच ने महात्मा गांधी रोजगार योजना के अंतर्गत हुए निर्माण कार्य के मूल्यांकन और भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार मनोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपरोल के पूर्व उप सरपंच रीतू राम यादव ने एसीबी से शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में गेजबियन संरचना का निर्माण कराया था। इसके भुगतान के लिए वे लगातार जनपद पंचायत के चक्कर काट 

इस दौरान प्रभारी एसडीओ आरोपित संजय दिवाकर ने इस निर्माण कार्य के मूल्यांकन के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर मूल्यांकन 6 माह तक लटका रहा।

 

सत्यापन के लिए दोबारा मांगी रिश्वत

भुगतान न मिलने पर प्रार्थी यादव ने फिर से आरोपित एसडीओ से संपर्क किया। इस पर एसडीओ ने राशि की कम करते हुए 50,000 की रिश्वत मांगी। उप सरपंच का आरोप है कि एसडीओ दिवाकर ने 50 हजार रिश्वत लेकर मूल्यांकन किया, लेकिन बिल के सत्यापन के लिए भुगतान का मामला फिर अटक गया। सत्यापन के लिए एसडीओ दिवाकर ने पूर्व उप सरपंच से दोबारा 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

एंटी करप्शन ब्यूरो से की शिकायत

परेशान हो कर इस बार प्रार्थी पूर्व उप सरपंच ने रिश्वत न देकर मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। आरोपित को रिश्वत लेते रंगे हाथो शहर के मधुबन टोली स्थित उसके आवास में 25,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपित प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर के विरुद्ध पीसी एक्ट 1988 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया है। अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *