अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों को विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदार माना गया है। इस जांच के समाने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। SIT सोमवार को यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी और विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय भी मांगेगी।
CEO नियुक्त करने जैसी महत्वपूर्ण सिफारिशें
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान कई प्रशासनिक और वित्तीय खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन, पेशेवर प्रबंधन व्यवस्था लागू करने और काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने जैसी महत्वपूर्ण सिफारिशें की गई हैं।
छह दिन की जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं
राज्य सरकार द्वारा गठित SIT ने पिछले सप्ताह जांच शुरू की थी। जांच टीम ने ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, व्यवस्थापक गोपाल राव और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की। इसके अलावा मंदिर की नकदी गणना व्यवस्था, दानपात्र प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े करीब 150 लोगों के बयान दर्ज किए गए।
14 लोगों के लिखित बयान दर्ज
आपको बता दे कि जांच के दौरान ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के बयान का मिलान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बयान से किया गया। दोनों के बयानों में कथित तौर पर विसंगतियां मिलने के बाद लगातार तीन दिनों तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, राजेश पाठक, रमाशंकर, अविनाश शुक्ल, कृष्णदेव तिवारी और सुभाष श्रीवास्तव समेत ट्रस्ट एवं बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े कुल 14 लोगों के लिखित बयान भी दर्ज किए गए हैं।
दानपात्र की चाबियां एक व्यक्ति के पास मिलने पर उठे सवाल
SIT की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मंदिर के दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव टिन्नू के पास थीं। जांच टीम को यह भी संकेत मिले कि कुछ सेवादारों को कथित गबन की जानकारी पहले से थी। इन तथ्यों को रिपोर्ट में गंभीर प्रशासनिक चूक के रूप में दर्ज किया गया है।
शनिवार को प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद SIT के सदस्य लखनऊ लौट गए। अब सोमवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने के बाद टीम अयोध्या पहुंचकर आगे की जांच जारी रखेगी और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।
ट्रस्ट के पुनर्गठन पर जोर
सूत्रों के मुताबिक, SIT ने अपनी रिपोर्ट में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन और जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण की सिफारिश है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...