Google Analytics Meta Pixel क्या आप जानते है राहु के शुभ अशुभ प्रभाव, जानिए क्या - Ekhabri.com

क्या आप जानते है राहु के शुभ अशुभ प्रभाव, जानिए क्या

रायपुर। वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा हो सकता है. जब राहु कुंडली में अशुभ स्थिति में होता है या उसकी दशा-अंतर्दशा चल रही होती है, तब व्यक्ति को अचानक आने वाली समस्याओं, मानसिक भ्रम, अस्थिरता, विवाद और अनचाहा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. लेकिन राहु केवल कष्ट देने वाला ग्रह नहीं है, बल्कि सही दिशा में कार्य करने पर यह व्यक्ति को असाधारण सफलता, विदेशी अवसर और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान कर सकता है. राहु से जुड़ी कई बातें है जिन्हें हम नहीं जानते हैं, लेकिन यह हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

अगर पिछले कुछ समय से आपके जीवन में बिना किसी स्पष्ट कारण के बाधाएं बढ़ रही हैं, तो यह राहु के प्रभाव का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं राहु के कुछ मुख्य संकेत और शास्त्रों में बताए गए उपाय. कैसे पहचानें कि राहु जीवन में बाधाएं पैदा कर रहा है?

 

बिना किसी पुख्ता कारण के बार-बार भ्रम की स्थिति बनना

बनते हुए कामों का अचानक रुक जाना

कोर्ट-कचहरी, कानूनी मामलों या बेवजह विवादों में उलझना

मानसिक तनाव, अनजाने भय और असुरक्षा की भावना का बढ़ना

परिवार, मित्रों या सहकर्मियों के साथ बार-बार मतभेद और विवाद होना

गलत संगति, बुरे विचारों या नशे जैसी आदतों की ओर आकर्षण बढ़ना

कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलना

रात में बेचैनी महसूस होना, नींद पर प्रभाव पड़ना या विचित्र सपने आना

राहु के अशुभ प्रभाव कम करने वाले बीज, तांत्रिक और वैदिक मंत्र:

Read Also  पूर्वोत्तर से 20 से अधिक संत महाकुंभ में पहली बार करेंगे अमृत स्नान

 

वैदिक ज्योतिष में राहु की शांति और कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र जप को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. निरंतर रूप से राहु मंत्रों का जप करने से मानसिक स्थिरता बढ़ती है और राहु के बुरे प्रभावों को कम करने में सराहा मिलता है.

 

राहु बीज मंत्र:

“ॐ रां राहवे नमः”

 

राहु तांत्रिक मंत्र:

“ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः”

 

राहु वैदिक मंत्र:

“ॐ कया नश्चित्र आ भुवदूती सदावृधः सखा। कया शचिष्ठया वृता॥”

 

श्रद्धा और बाकायदा नियम के साथ इन मंत्रों का जप करने से जीवन में आ रही बाधाओं, भ्रम और मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है तथा पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है. हु शांति के लिए व्रत क्यों माना जाता है लाभकारी?

 

ज्योतिषीय ग्रंथों में राहु शांति के लिए शनिवार का व्रत विशेष फलदायी माना गया है.

 

लगातार 18 शनिवार तक व्रत रखने की परंपरा बताई गई है

काले रंग के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है

व्रत के दौरान राहु मंत्र का जप करें

पूजा में दूर्वा, जल और कुश का इस्तेमाल किया जा सकता है

पीपल पड़े के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाए

मान्यता है कि इस साधना से शत्रु भय कम होता है, सम्मान में वृद्धि होती है और बाधाओं में कमी आने लगती है.

 

राहु शांति के लिए किन वस्तुओं का दान करें?

 

1. गोमेद (Hessonite) – राहु का रत्न माना जाता है.

2. लोहा – राहु से जुड़ी धातु होने के कारण इसका दान शुभ माना गया है.

Read Also  सूर्य पर तेज हलचल से पृथ्वी पर आज आ सकता है सौर तूफान

3. काला कंबल – जरूरतमंदों को काला कंबल दान करने से राहु दोष की शांति का विधान बताया गया है.

4. सरसों का तेल – विशेष रूप से शनिवार के दिन इसका दान लाभकारी माना जाता है.

5. काले तिल – राहु और शनि दोनों की शांति में सहयोगी माने जाते हैं.

6. नीले या काले कपड़े – निर्धनों या जरूरतमंद लोगों को दान किए जा सकते हैं.

7. गेहूं – अन्नदान को सर्वोत्तम दानों में माना गया है और राहु शांति में भी इसका महत्व बताया गया है.

8. काले रंग की उपयोगी वस्तुएं – राहु से संबंधित अन्य वस्तुओं का दान भी शुभ माना जाता है.

 

क्या आपके लिए शुभ है राहु का रत्न?

 

वैदिक ज्योतिष में गोमेद (Hessonite Garnet) को राहु का प्रमुख रत्न माना जाता है. अगर राहु की वजह से जीवन में बार-बार बाधाएं, भ्रम या अस्थिरता आ रही हो, तो सही सलाह के साथ पहना हुआ गोमेद लाभकारी साबित हो सकता है. लेकिन यह रत्न हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए इसे पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाना चाहिए. सही व्यक्ति के लिए गोमेद अवसरों के नए द्वार खोल सकता है, जबकि गलत चयन विपरीत परिणाम भी दे सकता है. यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Ekhbari.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *