Google Analytics Meta Pixel सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा शुरू, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना - Ekhabri.com

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा शुरू, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रायपुर, 22 जून 2026। राजधानी रायपुर से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्राका शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोमनाथ मंदिर देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार आक्रांताओं द्वारा मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ, जो भारतवासियों की अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है।

 

इस विशेष यात्रा में छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री सम्मानित हस्तियां, कलाकार और साहित्यकार शामिल हुए हैं। श्रद्धालु अपने साथ प्रदेश के विभिन्न शिवालयों की पवित्र माटी और नदियों का जल कलश लेकर जा रहे हैं, जिसे वे भगवान सोमनाथ को अर्पित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है। उन्होंने भगवान सोमनाथ से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में *11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था, जिसे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पूर्ण किया।

Read Also  भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पकड़ा एसीपी का कालर

 

कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए और उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

 

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *