रायपुर। विधानसभा में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। बजट सत्र में पहुंचे अब तक 2 विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके पहले दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी संक्रमित हो चुके हैं। उनकी रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।










