Google Analytics Meta Pixel उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा दुर्लभ ढोल का झुंड - Ekhabri.com

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा दुर्लभ ढोल का झुंड

रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय बाघ आकलन (AITE) 2026 के दौरान लगाए गए कैमरा ट्रैप में पहली बार दुर्लभ भारतीय जंगली कुत्तों (ढोल) का चार सदस्यीय संगठित झुंड रिकॉर्ड किया गया है। इसे राज्य में मजबूत होते पारिस्थितिकी तंत्र और सफल संरक्षण प्रयासों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में चल रहे संरक्षण कार्यों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। वन विभाग के अनुसार, ढोल जैसे दुर्लभ और संकटग्रस्त मांसाहारी जीव की मौजूदगी यह दर्शाती है कि रिजर्व क्षेत्र में शिकार प्रजातियों की संख्या में वृद्धि हुई है और प्राकृतिक आवास पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुआ है।

 

संरक्षण प्रयासों से बदली तस्वीर

 

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ वर्षों में वन विभाग ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं। इनमें अतिक्रमण हटाकर वन भूमि का पुनर्विकास, वन्यजीव अपराधियों और शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एंटी-पोचिंग अभियान को मजबूत करना और आधुनिक तकनीकों के जरिए लगातार निगरानी शामिल है। इन प्रयासों में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

 

वन विभाग ने लगभग 956 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है, जिससे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास और आवागमन के मार्ग फिर से उपलब्ध हुए हैं। इसके अलावा 550 से अधिक वन्यजीव अपराधियों और अवैध शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर संरक्षण व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

 

जंगल के संतुलन के लिए अहम हैं ढोल

Read Also  CM साय BJP की बैठक में शामिल होकर लौटे रायपुर

 

ढोल सामाजिक और झुंड में रहने वाले मांसाहारी जीव होते हैं, जो चीतल, सांभर और जंगली सूअर जैसे शाकाहारी जीवों की संख्या को नियंत्रित रखते हैं। इससे जंगल का प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इनकी मौजूदगी किसी भी वन क्षेत्र के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का स्पष्ट संकेत होती है।

 

जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

 

रिजर्व के अधिकारियों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ढोल के संगठित झुंड का रिकॉर्ड होना इस बात का प्रमाण है कि यहां की खाद्य-श्रृंखला मजबूत हुई है और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण विकसित हुआ है। यह सफलता वैज्ञानिक प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और निरंतर निगरानी का परिणाम है।

 

छत्तीसगढ़ अब वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में तेजी से उभरता मॉडल बन रहा है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी इस दिशा में राज्य की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *