रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने संस्थान की 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण करते हुए लेटर ऑफ रिन्यूअल जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद आगामी सत्र में 150 नए विद्यार्थियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।
एनएमसी के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (यूजीएमईबी) द्वारा जारी इस स्वीकृति को सिम्स की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता माना जा रहा है। यह उपलब्धि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम देने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे सिम्स परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि संस्थान में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर क्लिनिकल ट्रेनिंग और अनुभवी संकाय विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सिम्स को मध्य भारत का अग्रणी चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां प्रतिदिन लगभग 2,000 से 2,500 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि करीब 900 मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती रहते हैं। यहां 24 घंटे संचालित ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे मेडिकल छात्रों को व्यापक व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
संस्थान में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार और रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सिम्स ने 10,043 यूनिट रक्त संग्रह कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
यह मान्यता न केवल संस्थान के लिए, बल्कि प्रदेश के उन छात्रों के लिए भी बड़ी खबर है जो अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ में भविष्य के कुशल चिकित्सकों के निर्माण को मजबूती मिलेगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...