रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।
जिले ने 8,785 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 7,931 बालिकाओं का टीकाकरण कर 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अब जिला प्रशासन का फोकस शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर है।
राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के तहत इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और मैदानी अमले के संयुक्त प्रयासों से अभियान को गति मिली। विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच बनाकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।
प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए हैं कि अभियान में छूटी हुई हर पात्र बालिका तक पहुंच बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए।
दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्र होने के बावजूद बलरामपुर-रामानुजगंज जिला राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर उभरा है। मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय और जनसहभागिता के चलते कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...