रायपुर, 30 जून 2026। सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा, आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। राज्य सरकार इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनश्रुतियों के अनुसार त्रेतायुग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान इस क्षेत्र में समय व्यतीत किया था। सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं आज भी इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। सीताबेंगरा गुफा को भारत की प्राचीन नाट्यशालाओं में से एक माना जाता है, जबकि जोगीमारा गुफा अपनी भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित हो सकें। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और उदयपुर तथा डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले ढाई वर्षों में सरगुजा जिले में 2,387 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन लगभग 1,600 घर बनकर तैयार हो रहे हैं।
किसानों के हित में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को बोनस दिया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के 6 बच्चों का शाला प्रवेश कराकर उन्हें शिक्षा सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, सरगुजा के पर्यटन स्थलों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले टूरिज्म इन्फ्लूएंसर्स को सम्मानित भी किया गया।
समापन समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...