Google Analytics Meta Pixel गंडईखुर्द से वीबीजी रामजी योजना शुरू, 125 दिन रोजगार गारंटी - Ekhabri.com

गंडईखुर्द से वीबीजी रामजी योजना शुरू, 125 दिन रोजगार गारंटी

रायपुर, 2 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडईखुर्द से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से की, जो वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार की गारंटी देना और गांवों के समग्र विकास को गति देना है। योजना के तहत अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा और मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित गांव से विकसित भारत के निर्माण का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके साथ ही यह पंचायत योजना के तहत पहली लाभान्वित पंचायत बन गई।

 

उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। जल संरक्षण के तहत डबरी, चेकडैम, वर्षा जल संचयन, नहर लाइनिंग जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे जल स्तर बढ़ेगा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा।

 

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बाउंड्री वॉल, किचन शेड, शौचालय, सामुदायिक पशु शेड, सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट, कोल्ड स्टोरेज, कृषि प्रसंस्करण केंद्र और हैंडलूम प्रोसेसिंग केंद्र जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इससे रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Read Also  रायपुर: रविशंकर यूनिवर्सिटी के पास सिलेंडर विस्फोट से अफरातफरी, ट्यूशन क्लास और कैफे में आग

 

योजना के तहत अब जॉब कार्ड की जगह जीआरजी कार्ड जारी किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 3,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *