Google Analytics Meta Pixel हरी खाद से खेतों की सेहत सुधरी, किसान बने प्रेरणादायक मिसाल - Ekhabri.com

हरी खाद से खेतों की सेहत सुधरी, किसान बने प्रेरणादायक मिसाल

रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कृषि विभाग की पहल अब ज़मीन पर असर दिखाने लगी है। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करने के तहत किसानों को हरी खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले में देखने को मिला है।

 

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम केशगंवा के प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह ने करीब चार एकड़ भूमि में ढैंचा की फसल उगाकर उसे खेत में पलट दिया। इस प्रक्रिया से खेत में प्राकृतिक रूप से जैविक खाद तैयार हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। अब किसान इसी खेत में धान की फसल लेने की तैयारी कर रहे हैं।

 

किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से ढैंचा की खेती अपनाई। उन्होंने कहा कि फूल आने से पहले ढैंचा को खेत में पलट देने पर यह कुछ ही दिनों में सड़कर जैविक खाद में परिवर्तित हो जाती है, जिससे मिट्टी में कार्बनिक तत्वों की मात्रा बढ़ती है और फसल को आवश्यक पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से मिलते हैं।

 

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ढैंचा जैसी दलहनी फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर मिट्टी को पोषक तत्वों से समृद्ध बनाती हैं। इसके साथ ही फास्फोरस, जिंक और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर होता है।

 

हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में भी सुधार होता है। ढैंचा के अपघटन से बनने वाला ह्यूमस मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, जिससे हवा और पानी का बेहतर संचार होता है। इससे जड़ों का विकास मजबूत होता है और फसल अधिक स्वस्थ बनती है। साथ ही मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ने से सिंचाई की आवश्यकता भी कम हो जाती है।

Read Also  देशभर के मेडिकल कॉलेज में ड्रोन इन हेल्थ केयर प्रशिक्षण के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हुआ चयनित

 

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खरीफ सीजन की बुवाई से पहले ढैंचा, सनई जैसी हरी खाद वाली फसलों का उपयोग करें। इससे खेती की लागत घटेगी, मिट्टी की दीर्घकालीन उर्वरता बनी रहेगी और पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *