रायपुर, 06 जुलाई 2026।सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह का समापन कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज डोम, कवर्धा में जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी के साथ हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संगोष्ठी में किसानों को सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सहकारी संस्थाओं के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता सप्ताह का समापन किसी अभियान का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सहकारिता को केवल पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए इसे बहुआयामी विकास का सशक्त माध्यम बनाना होगा। उन्होंने धान उपार्जन और बैंकिंग के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन और अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों में सहकारिता के विस्तार पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि जिले में सहकारी समितियों की संख्या 90 से बढ़कर 138 हो गई है, जो इस क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास का संकेत है। उन्होंने किसानों से सहकारिता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सहकारिता भारतीय गांवों की परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है, जहां लोग मिलकर खेती और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते हैं। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने में किसानों की मेहनत और सहकारिता की अहम भूमिका रही है।
कार्यक्रम के दौरान 8 किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण और मछली कीट वितरित किए गए। वहीं, निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, किसानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...