सुकमा, 6 जनवरी 2025: बस्तर के दूरस्थ और पहुँचविहीन इलाकों के विकास के लिए शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा जिले के बोरगुड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। टीम ने पैदल 1.5 किमी चलकर इस दुर्गम इलाके तक पहुंचकर घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की और लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
बोरगुड़ा गांव, जो सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंगाभेज्जी के अंतर्गत आता है, जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर स्थित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पेड़ की छांव में शिविर लगाकर 127 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा गया।
Ekhabri 3
शिविर में 45 लोगों की स्क्रीनिंग कर क्षय, मलेरिया, कुष्ठ, मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों की जांच की गई। 10 क्षय रोग संदिग्धों के सैंपल लेकर उन्हें जिला क्षय उन्मूलन केंद्र भेजा गया। इसके अलावा, शिविर में आने वाले ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
ग्रामीणों को टीबी से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां जैसे मच्छरदानी का उपयोग, पानी छानकर पीना, और साफ-सफाई बनाए रखने की जानकारी दी गई।
Ekhabri 2
विशेष पहल
स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निक्षय निरामया छत्तीसगढ़ के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान का हिस्सा है। सुकमा के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस योजना के जरिए दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...