रायपुर, 06 जुलाई 2026।पंडवानी की अप्रतिम साधिका और पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित होगा।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के पद्मश्री एवं राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्व. तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। गीत, संगीत, पंडवानी, लोकगायन और विविध लोककलाओं के जरिए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जाएगा। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन करने का अवसर भी होगा।
गौरतलब है कि तीजन बाई ने पंडवानी जैसी लोकवाचिक परंपरा को गांव के चौपाल से उठाकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और कपालिक शैली में प्रस्तुति देकर इस कला को नई पहचान दिलाई।
5 जुलाई 2026 को उनके निधन से पूरे देश और विश्व के कला जगत में शोक की लहर फैल गई। उनके साथ भारतीय लोककला का एक स्वर्णिम अध्याय भी समाप्त हो गया।
24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव में जन्मी तीजन बाई ने महज 13 वर्ष की उम्र में पहला सार्वजनिक मंच प्रदर्शन किया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पंडवानी को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और पांच दशकों तक महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी शैली में जीवंत किया।
प्रख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर के मार्गदर्शन में उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई और 17 से अधिक देशों में प्रस्तुति देकर पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाई।
उनकी अद्वितीय कला साधना के लिए उन्हें पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्मभूषण, फुकुओका पुरस्कार और पद्म विभूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए।
संस्कृति विभाग का यह आयोजन उनके अमूल्य योगदान को याद करने और नई पीढ़ी तक उनकी कला विरासत पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...