Google Analytics Meta Pixel छापों का ट्रिगर प्वाइंट रहा अनुराग का 14 करोड़ का फ्लैट, तापसी को बड़ी बजट की फिल्मों ने फंसाया - Ekhabri.com

छापों का ट्रिगर प्वाइंट रहा अनुराग का 14 करोड़ का फ्लैट, तापसी को बड़ी बजट की फिल्मों ने फंसाया

मुंबई। बुधवार को मुंबई और पुणे में आयकर विभाग की लगातार करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पहली चीज जो निकलकर सामने आई है वो ये कि इन छापों के दौरान निर्देशक अनुराग कश्यप का अंधेरी पश्चिम में खरीदा गया 14 करोड़ रुपये का फ्लैट इन छापों का ट्रिगर प्वाइंट रहा है। तापसी पन्नू के यहां छापा उनकी दो बड़ी बजट फिल्मों के चलते पड़ा है और इन छापों के लपेटे में रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार सिर्फ मनी ट्रेल की वजह से आ गए हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इन छापों में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियां सेल्फ गोल करती दिखाई दे रही हैं। मुंबई में करीब ढाई दर्जन जिन जगहों पर आयकर के छापे पडऩे की जानकारी पहली सूचना में सामने आई, उनमें शामिल नाम चौंकाने वाले हैं। ये छापे अनुराग कश्यप की फिल्म कंपनी फैटम में साथी रहे विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के यहां तो पड़े ही आयकर विभाग के अफसरों ने इसके अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीस सरकार, एक्सीड कंपनी के सीईओ अफसर जैदी, टैलेंट कंपनी क्वान के सीईओ विजय सुब्रमण्यम आदि को भी इसमें लपेट लिया। क्वान टैलेंट कंपनी में सलमान खान का भी हिस्सा होने की बात सामने आ चुकी है। वहीं, तापसी पन्नू जिन दो बड़ी फिल्मों में काम करने जा रही हैं, वे अप्रत्यक्ष रूप से मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी बना रही है। ये दोनों फिल्में प्रोडक्शन कंपनी वॉयकॉम 18 के पास प्रस्तावित हैं, इनमें से एक फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ हैं और दूसरी एक मशहूर खिलाड़ी की बायोपिक है। ये दोनों फिल्में अभी तक वॉयकॉम 18 की मातृ कंपनी जियो स्टूडियोज से हरी झंडी नहीं पा सकी हैं। इन छापों के बारे में दिन भर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग चर्चाएं भी चलती रहीं। लोग इन छापों को राजनीतिक तरीके से भी देख रहे हैं। तमाम सियासी दलों ने इस बारे में बयान भी दिए। उधर, पुणे में तापसी पन्नू से किसी तरह के सवाल जवाब से उनके करीबी सूत्र ने इनकार किया है। अनुराग कश्यप के वर्सोवा वाले घर में जहां उनके अभिभावक रहते हैं, वहां रहने वाले स्टाफ के सारे फोन बंद रहे। अनुराग कश्यप ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मेगा मॉल के पास एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत बाजार की दर के हिसाब से 14 से 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मकान के कागजात की भनक लगने पर ही ये छापे पड़े। अनुराग का जिन भी कंपनियों से जरा भी नाता रहा है, उन सबके कागजात इसी 14 करोड़ रुपये की रकम की ट्रेल पता लगाने के लिए जांचे गए हैं। ये बात भी देखी गई कि सुबह बड़े ही उत्साह के साथ इन ठिकानों पर पहुंचे आयकर अधिकारी जब शाम को जांच पूरी करके निकले तो उनके चेहरों से रौनक गायब थी। इन छापों में उन्हें कोई खास कामयाब मिली हो इस बारे में आयकर विभाग ने कोई बयान भी जारी नहीं किया है। चर्चा ये भी है कि ये छापे एक अभिनेत्री की दिल्ली में राजनीतिक पहुंच के चलते मारे गए और इनका मकसद अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू को साफ संदेश देना भी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सियासी विचारधारा के हिसाब से बांटने की लगातार नाकाम हो रही कोशिशों के चलते भी मुंबई में तैनात केंद्रीय एजेंसियों के अफसरों पर दबाव बढ़ता रहा है। दीपिका पादुकोण इन एजेंसियों के खास टारगेट पर हैं। बुधवार को जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उनमें से एक कंपनी दीपिका का काम भी देखती है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...